{“_id”:”67188ca1bc5711aabb0fa398″,”slug”:”wayanad-lok-sabha-bye-election-congress-leader-priyanka-gandhi-nomination-news-in-hindi-2024-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे तक रहे साथ”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी रोड शो में शामिल हुए।

प्रियंका गांधी
– फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पर्चा भरा था। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो किया। बता दें कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है।
#WATCH कलपट्टा, वायनाड: कांग्रेस महासचिव और वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/3MCU08dERv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2024